कोटा

कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिली जीत…7 हजार 957 मतों का जीत का अंतर

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र की कोटा विधानसभा सीट पर रविवार को 15 सालो का रिकॉर्ड टूट गया है। जोगी का गढ़ माने जाने वाले कोटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नेता अटल श्रीवास्तव ने इतिहास बदलते हुए,कोटा को फतेह कर दिया है। राजनीतिक इतिहास के दृष्टिकोण से यह काफी अहम सीट थी, क्योंकि यह सीट राज्य के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की पत्नी रेणु अजीत जोगी की थी। रेणु जोगी ने इस सीट पर पिछले तीन चुनाव जीते हैं और वह मौजूदा विधायक भी थी।

रेणु जोगी ने पिछले चुनाव में बीजेपी के काशीराम साहू को करीब 4 हजार वोटों से हराया था। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने उनके गढ़ में सेंध लगाने में सफल रही है। आंकड़ों कि माने तो कांग्रेस पार्टी के अटल श्रीवास्तव को 73 हजार 479 वोट मिले है। तो वही बीजेपी पार्टी के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 65 हजार 522 वोट मिले है। साथ ही जनता कांग्रेस जे के रेणु जोगी को 8 हजार 884 वोट मिले है। कुल मिलाकर कोटा की जनता ने इस बार कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव पर अपना भरोसा जताया है। जिन्होंने 7 हजार 957 वोटो से जीत हासिल की गई।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...