जांजगीर चाँपा

दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी; ड्रोन-CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा पहाड़ में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। पुलिस की सक्रियता के चलते मेले में किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
मेले में अपराध और संभावित हिंसक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। एएसपी डॉ. युलैण्डन यार्क, एएसपी यातायात उदयन बेहार और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने युवकों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। इस दौरान करीब 5500 भारी स्टील के कड़े उतरवाकर पुलिस ने जमा कराए। जांच के दौरान कुछ युवकों के पास हाथ में पहनने वाले पंचनुमा स्टील उपकरण भी मिले, जिन्हें तत्काल उतरवाकर अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार भारी और मजबूत कड़ों का इस्तेमाल मारपीट अथवा हमले में किया जा सकता था।

शराब पर भी पुलिस की नजर

मेले में भीड़भाड़ के बीच शराब के कारण होने वाली संभावित घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस ने कार्रवाई की। अलग-अलग लोगों द्वारा पाकिट, बैग और झोलों में छिपाकर लाई जा रही करीब 150 पाव देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों की जांच से पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा।

ड्रोन और CCTV से निगरानी

भीड़ की निगरानी के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे के साथ क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों का भी इस्तेमाल किया। मेला परिसर, मंदिर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी व्यवस्थित किया गया।

साइबर जागरूकता बना आकर्षण

मेले में साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। दल्हा पहाड़ के शीर्ष, मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर साइबर जागरूकता सेल्फी जोन बनाए गए। श्रद्धालुओं ने “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” संदेश के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता का संदेश फैलाया।

यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, बलौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई। यातायात पुलिस की मुस्तैदी से वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। महिला कमांडो, पहाड़ मित्र, वालेंटियर्स, भीम रेजिमेंट, डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, आश्रम परिवार समिति और वन प्रबंध समिति ने भी सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया। पुलिस की इस मुस्तैदी से विशाल मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,