छत्तीसगढ़बिलासपुर

पूर्व महापौर स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह ने रकम व्यवस्था कर कर्मचारियों को वेतन भुगतान कराया था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने कुछ अनुभव भी साझा किए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

निगम टाऊन हाल में बुधवार को शोक सभा आयोजित कर पूर्व महापौर व तखतपुर विधायक स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
मेयर किशोर राय ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह बहुत ही सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे दो बार निगम के महापौर और दो बार तखतपुर के विधायक रहे। उनकी वाणी में विश्वसनीयता थी, वे जो कहते थे उसे किसी भी हाल में पूरा करते थे। लोगों के लिए वे सदैव समर्पित रहते थे। यही वजह है कि वे आजीवन रजनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। इससे ही उनके सामाजिक और राजनितिक कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नेताप्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने कहा कि ठाकुर बलराम सिंह बहुत ही मिलनसार और सरल व्यक्ति थे। मेयर और विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए सदैव समर्पित रहे है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह के मेयर कार्यकाल के यहां कई कर्मचारी कार्यरत् हैं, जो उस दौर में निगम क्षेत्र अंतर्गत हुए कार्यों को जानते हैं। उन्होंने कहा कि निगम में फंड की कमी के कारण कई महीनों तक वेतन नहीं मिलता था। ऐसे समय में स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह ने रकम व्यवस्था कर कर्मचारियों को वेतन भुगतान कराया था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने कुछ अनुभव भी साझा किए। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, अपर आयुक्त आरबी वर्मा, उपायुक्त खजांची कुम्हार, दिलीप तिवारी, एकाउंट आफिसर अविनाश बापते, पार्षद चंद्रप्रदीप वाजपेयी, शहजादी कुरैशी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर... बिलासपुर रेफर, भारतमाला सड़क पर लिम... अपोलो हॉस्पिटल की “हेल्थ औ टेनमेंट” पहल...व्यापार मेला मंच से कैंसर जागरूकता और कैंसर विजेताओं का सम... सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग नगर पंचायत मल्हार के नवपदस्थ सीएमओ अनुभव सिंह ने सम्हाला पदभार....विकासकार्यो और व्यवस्था को सुचारू ... रतनपुर में राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला...तहसीलदार, पटवारी और बाबू पर लगे गंभीर आरोप, ... बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या... मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत... मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ...