बिलासपुर

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला सक्रिय… रेत, गिट्टी का अवैध परिवहन करते 5 हाइवा सहित 09 वाहन जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में खनिज अमला बिलासपुर द्वारा मंगला,पाटबाबा लोखड़ी, तुरकाडीह,

निरतु, घुटकू, लमेर, लारिपारा, लोफन्दी, कछार, ढेका, दर्रीघाट, लावर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ लमेर लारिपारा क्षेत्र से 3 ट्रेक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त किया जाकर थाना कोनी व थाना कोटा की अभिरक्षा मे रखा गया है।

लोफन्दी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया है। ढेका दर्रीघाट व लावर क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा व चूनापत्थर ,डस्ट और गिट्टी का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा को जप्त कर खनिज जाँच चौकी लावर मे सुरक्षार्थ रखा गया है।

इस प्रकार कुल 09 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त किया गया है।खनिजों केअवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी और धरपकड़ की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...