मस्तूरी

नहर में मिली अधेड़ की लाश,हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में,मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में आज सुबह खारंग जलाशय के नहर में एक अधेड़ की लाश मिली है।वही सूचना के बाद पहुंची मस्तूरी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मस्तूरी से गुजरे खारंग जलाशय (खुटाघाट) से मस्तूरी के लोहर्सी तक अंतिम छोर के लिए गुजरी नहर में मस्तूरी स्थित बिजली ऑफिस (सब स्टेशन)के सामने सुबह मस्तूरी के ग्रामीणों ने नहर के अंदर औधे मुंह पड़े एक अधेड़ की लाश देखी जिसके बाद इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की शव नहर के अंदर लगभग एक फिट पानी में औधे मुंह के बल पड़ा हुआ था जिसके बाद शव के पहचान हेतु कपड़े की तलाशी ली गई जिसमे मृतक के कपड़े के जेब से आधार कार्ड मिला जिसमे आधार कार्ड के अनुसार मृतक गोरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत मनौरा,(कुबरी टोला) निवासी बिसाहू राम चंदेल पिता खोसई राम चंदेल उम्र लगभग 63 वर्ष के रूप में पहचान हुई।

वही ग्रामीणों द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है की मृतक विद्युत सब स्टेशन के आगे स्थित शराब दुकान गया रहा होगा जहां शराब की अधिक सेवन से ज्यादा नशा होने के कारण नहर के अंदर गिरकर पानी में डूबने से मौत हो गई होगी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मरचुरी भेज मृतक के परिजनों की पता तलाश में जुट गई है।वही मृतक यहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पस्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,