बिलासपुर

कुपोषण के कलंक से बाहर आने महतारी जतन योजना के तहत गर्भवतियों को उपलब्ध कराया जा रहा पौष्टिक भोजन

डेस्क


कहते हैं यदि परिवार की महिला सेहतमंद है तो पूरा परिवार सेहतमंद रहता है और यदि महिला गर्भवती है तो उसकी सेहत का असर होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। अपनी और होने वाले बच्चे की सेहत की चिंता करते हुए बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक के ग्राम भरारी की रहने वाली गायत्री दुबे रोजना नियम से भरारी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच जाती हैं। यहां पर उन्हें राज्य सरकार की ‘महतारी जतन योजना’ के अंतर्गत गर्मागर्म पौष्टिक भोजन कराया जाता है। गायत्री बताती हैं कि सामान्यत: घर में सभी सदस्यों को खाना खिलाने के बाद ही मैं खाना खाती थी। इस दौरान कई बार खाना ठंडा हो जाता था। इस पर मेरी सास ने मुझसे सभी से पहले गर्म खाना खाने को कहा। लेकिन मुझे ऐसा करना ठीक नहीं लगता था। चूंकि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हैं तो उन्होंने मेरा आंगनबाड़ी केंद्र में महतारी जतन योजना के तहत पंजीयन करा दिया।

यहां पर मेन्यु के अनुसार रोजाना गर्मागर्म पौष्टिक भोजन मिलता है। यहां हरी सब्जियां, मिक्स दाल, चावल, रोटी, पापड़, सलाद, गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार खाने को मिलते हैं। यहां पर गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की भी व्यवस्था रहती है। नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच भी होती है। वे बताती हैं कि पिछले तीन माह से लगातार आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन करने आ रही हैं। यहां का पौष्टिक भोजन करने के बाद काफी संतुष्टि मिलती है और सेहत की भी चिंता नहीं रहती है।
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी जतन योजना ने गर्भवती महिलाओं को चिंता मुक्त कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन गर्म पौष्टिक भोजन कराया जाता है। इससे योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन करने से मां और होने वाला बच्चा दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। मातृत्व विकास की दिशा में निश्चित ही ये बड़ा कदम है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,