बिल्हा

बाइक सवार ग्रामीण को पिकअप ने मारी ठोकर…मौके पर हुई मौत, पिकअप चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, जिसमें रोजाना जाने जा रही है। गुरुवार को फिर एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बिटकुली निवासी भारत यादव सुबह 9:30 बजे के लगभग बाइक क्रमांक CG 28 H 8528 मे अपने ससुराल गोरधा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार जा रहा था।

जिसे ग्राम बरतोरी धन्नू मुर्गा दुकान के पास मेन रोड पर सामने से आ रही पिकअप वाकन क्रमांक CG 10 AD 7377 के चालक ने अपने पिकअप वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार भारत यादव वही सड़क पर घायल होकर गिर गए जिसे आस पास के लोगों ने बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई लक्ष्मण यादव ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 AD 7377 के चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...