जांजगीर चाँपा

जिला खनिज उड़नदस्ता ने की अवैध खनन और परिवहन करने वालो पर कार्रवाई…7 वाहन किये गए जप्त

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, खनिज निरीक्षक द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 07 प्रकरण (05 ट्रैक्टर, 02 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 07 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार