जांजगीर चाँपा

कोविड टीकाकरण कार्ड में स्वास्थ्य मंत्री का पद नाम लिखा गया मुख्यमंत्री, अब हटाए जाएंगे सक्ती बीएमओ, कारण बताओ नोटिस भी किया गया है जारी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के सक्ती विकासखंड में कोविड टीकाकरण कार्ड में प्रिंटिंग मिस्टेक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को भारी पड़ गया। उन्हें शो काज नोटिस जारी किया गया है साथ ही उन्हें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के पद से भी हटाया जा रहा है। बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे ने दी है। दरअसल सक्ती ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अनिल चौधरी ने कोविड- टीकाकरण का ऐसा कार्ड छपवाया जिसमें प्रदेश में दो मुख्यमंत्री बताए गए हैं। टीकाकरण कार्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की तस्वीर लगाई गई है मगर दोनों तस्वीरों में पदनाम मुख्यमंत्री लिखा गया है। ऐसे कुछ कार्ड हितग्राहियों को बांट भी दिए गए जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया हालांकि इस भूल को मुद्दा बनता देख सभी टीकाकरण प्रमाण पत्र वापस मंगा लिए गए मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे ने बीएमओ डॉ अनिल चौधरी को कारण बताओ नोटिस तो जारी किया ही साथ ही उन्हें पद से भी हटाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...