कोटा

तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार किसान को पीछे से मारी ठोकर…मौके पर हुई मौत, सामने से आर रही कार को भी लिया चपेट में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सायकल से सामान लेने जा रहे एक किसान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीपरतराई निवासी जागेन्द्र सिंह क्षत्रिय पिता बलदाऊ सिंह क्षत्रिय उम्र 57 वर्ष आज दोपहर 1 बजे के करीब सायकल पर पीपरतराई से कोटा जा रहे थे, तभी तेली मोड़ मुखी फार्म हाउस के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार नेक्सान कार क्रमांक CG10BQ5707 के चालक ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे वह सायकल सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई,

वही उस कार चालक ने सामने से आ रही एक और कार को ठोकर मार दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मृतक के बेटे रोशन सिंह क्षत्रिय ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने नेक्सान कार क्रमांक CG10BQ5707 के चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल...