बिलासपुर

शिक्षक से झपटमारी और किसान परिवार के घर चोरी के मामलों का खुलासा…. सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में झपटमारी और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा 2 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अप.क्र. 792/2025 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस और अप.क्र. 805/2025 धारा 331(4), 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत की गई।

प्रार्थी राममूर्ति साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई की रात चांटीडीह मोड़ के पास दो अज्ञात युवकों ने उनसे मोबाइल और सोने की चेन झपट ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका साथी अंकित साहू फरार था। 7 जून को सूचना मिली कि अंकित शनिचरी रपटा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया।

पूछताछ में अंकित ने साथी अनीश मेमन के साथ मिलकर चिंगराजपारा क्षेत्र में एक घर से 2 लाख रुपये के जेवर चोरी करना स्वीकारा। इन जेवरों को अनीश ने अपनी मां शबाना बेगम के माध्यम से बैंक में गिरवी रखा और कुछ जेवर रतनपुर के सुनार पंकज सोनी को 30 हजार रुपये में बेच दिए थे। आरोपियों से बरामद जेवर प्रार्थिया अनुपा साहू की चोरी गई संपत्ति के रूप में चिन्हित किए गए। पुलिस ने आरोपी अंकित साहू, अनीश मेमन, शबाना बेगम और पंकज सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में सरकंडा पुलिस टीम के प्रमोद सिंह, बलवीर सिंह, विवेक राय, विकास यादव, एस.के. पाटले और संजीव जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीम की प्रशंसा की है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...