बिलासपुर

25 दिसंबर सुशासन दिवस पर दो साल का बोनस होगा वितरण..तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राज्य शासन द्वारा 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर खरीफ वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस का वितरण किया जाएगा। जिले के किसानों को 213 करोड़ 18 लाख 58 हजार रूपये के बोनस का भुगतान किया जाएगा। साथ ही किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरण किए जाएंगे। खरीफ वर्ष 2014-15 के लिए 68 हजार 354 किसानों को 108 करोड़ 20 लाख 15 हजार रूपये और खरीफ वर्ष 2015-16 के लिए 66 हजार 383 किसानों को 104 करोड़ 98 लाख 43 हजार रूपये का भुगतान किया जाएगा। किसानों को बोनस राशि तीन सौ रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वाीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गयी बैठक में कलेक्टरों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि नई राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे पूरी गंभीरता से लें।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला