रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्री मंडल का शपथग्रहण कल…9 मंत्रियों के नाम हुए तय, राजभवन में लेंगे शपथ, इन्हें मिली जगह

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के शपथग्रहण के बाद लगातार नए मंत्री मंडल के शपथग्रहण को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी, जिसमें से आखिरकार पर्दा हट गया है और 9 मंत्रियों के रूप में विधायकों के नाम तय हो गए है, जिसमें मुख्यमंत्री के कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। विधायक कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मंत्री बनाए जाने वालों में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्‍यप, लखन लाल देवांगन, श्‍याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव कैबिनेट में फिलहाल 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक पद खाली रखा गया है। वही विभागों का बंटवारा भी शीघ्र कर लिया जाएगा। बता दें कि कल 9 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ राज्‍य कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री सहित 12 मंत्री हो जाएंगे। 

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...