बिलासपुर

ऑनलाइन ठगी :- फर्जी आर्मी ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले शातिर ठगों ने फिर एक ठेकेदार को लगाया लाखों का चूना..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑनलाइन कॉन्टेक्ट्स का लिंक देकर लाखों की ठगी का एक और मामला सामने आया है जिसमें फर्जी आर्मी ऑफिसर ने अपना ट्रांसफर जम्मू कश्मीर होने का हवाला देकर अपने पुराने सामान बेचने का झांसा दिया और सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर गीता हैरिटेज निवासी श्यामापद राय को 1 लाख 7 हजार 800 का चूना लगा दिया, जैसा कि अन्य मामलों में भी हुआ है जिसमें शातिर ठग एडवांस और गाड़ी निकलने का झांसा देकर लगातार पैसे ट्रांसफर कराते है और ठगी का शिकार लालच में पैसे ट्रांसफर करता रहता है। जब सामान नही मिलता तो उसे अपने साथ हुए ठगी का पता चलता है, ठीक उसी तरह इस मामले में भी प्रार्थी को पता नही चला और शातिर ठगों ने उनसे पैसे ट्रांसफर करा लिए जब प्रार्थी खुद इसकी जानकारी लेने पहुँचा तो उसे ठगी का अहसास हुआ जिसने सरकंडा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात फोन नंबर धारकों के खिलाफ 34, 420 आईपीसी के धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर