रायगढ़

नाबालिग को बहला जंगल ले जाकर दुष्कर्म की वारदात…पीड़ित ने परिजनों को सुनाई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – नाबालिग लड़की को बहला फुसला जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की परिजनो से 03 दिसंबर की शाम पैसे लेकर पास के दुकान सामान खरीदने गई थी । थोड़ी देर बाद पड़ोस की महिला आकर बतायी कि लड़की को जंगल के पास एक लड़का छोड़कर भाग रहा था, लड़की की हालत देखकर उससे पूछने पर उसने एक अंजान लड़के द्वारा दुकान में सामान खरीद दूंगा कहकर जंगल ले जाकर गलत काम करना बताई थी। उक्त मामले में पुलिस कि काफी खोजबीन के बाद पता चल कि चन्द्रहासिनी फैक्टरी में काम करने वाला आरोपी इंदल काम घटना के दिन देखा गया था। वही घटना के बाद से ही वह गायब है। जिसपर पुलिस ने कदवा बिल्हा में आरोपी का लोकेशन लेकर दबिश दी। जहा इंदल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द सिंह और महेश पंडा (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,