रतनपुर

आपसी विवाद में तैश में आये पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बाथरूम में कुल्हाड़ी से वार कर सिर को किया क्षत विक्षत…. हत्या के बाद खुद सूचना दी पुलिस को

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है, घटना के बाद गाँव मे सनसनी फैल गई है, मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी में रहने वाले निजी स्कूल के शिक्षक महेंद्र कुलदीप ने रविवार की दोपहर बाथरूम में नहा रही अपनी पत्नी लता कुलदीप उम्र 40 पर कुल्हाड़ी नुमा हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया है।

मामले में आरोपी पति महेंद्र कुलदीप पिता रामप्रसाद उम्र 43 वर्ष ने घटना के बाद खुद पुलिस को सूचना देकर सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपनी विवेचना में जुट गई है। आरोपी पति के अनुसार बीती रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था,

जिसके बाद आज सुबह भी बहस हुई थी और फिर आज दोपहर तैश में आकर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद हत्या की असल वजह सामने आयेगी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में ले लिया है और आस पड़ोस में भी पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,