जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…5 महीने से फरार थे आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – आपसी रंजिश को लेकर व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में तीन युवक सहित एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 28 जुलाई 2023 का है। जहां प्रार्थी अशोक शुक्ला द्वारा अकलतरा स्कूल में एक बालिक लड़की का दाखिल खारिज में उम्र पता करने गया था तभी आरोपियों द्वारा आपसी रंजिश से एक राय होकर उनपर हमला कर दिया गया। जहा आरोपी रजनीकांत पाठक, रविकांत पाठक, प्रशांत पाठक एवं उसके अन्य साथियों के साथ एक राय होकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का, बेल्ट एवं डंडा से जमकर मारपीट किया था। जिससे उनको गंभीर चोटे आई है। मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद अकलतरा पुलिस ने आरोपियों कि खोजबीन शुरू की। तब से ही आरोपी फरार चल रहे थे। तभी पुलिस को आरोपी रजनीकांत पाठक, रविकांत पाठक, प्रशांत पाठक के ठिकानों में दबिश देकर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके साथ पुलिस ने एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में दो आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बाकि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, सउनि बी.पी.खाण्डेकर, सउनि अरूण सिंह, आरक्षक शशिकांत कश्यप, रामगोपाल बरेठ, बृजपाल बर्मन एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार