बिलासपुर

सुशासन दिवस पर किसानों को कल मिलेगा दो साल का बोनस…जिले के 62 हजार किसानों को मिलेगा 197 करोड़ रुपए तैयारियां पूर्ण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन दिवस के मौके पर कल 25 दिसंबर को किसानों के दो साल का बकाया बोनस वितरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। बिलासपुर जिले के 60 हजार किसानों के खातों में 197 करोड़ रुपए जमा हो जायेगी। मुख्यमंत्री रायपुर से वीसी के जरिए बटन दबाकर राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे। बिल्हा के कुछ किसानों से वर्चुअली संवाद भी करेंगे। जिले की चारों ब्लॉकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुशासन दिवस व बोनस वितरण संबंधी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन हर विकासखंड में 25 दिसंबर 2023 को किया जायेगा। जिला बिलासपुर अंतर्गत चारों विकासखंड बिल्हा, तखतपुर, कोटा एवम मस्तूरी में सुशासन दिवस का आयोजन होगा। शासन के निर्देश अनुसार विकासखंड बिल्हा में विधायक धरम लाल कौशिक , तखतपुर में विधायक धर्मजीत सिंह , कोटा में विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला और मस्तूरी में विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस दिन कृषकों को पूर्व वर्ष 14-15 और 15-16 का शेष बोनस की राशि, जो 300/- प्रति क्विंटल है उनके खाते में अंतरित की जाएगी। बिल्हा, कोटा, तखतपुर और मस्तूरी चारो विकासखंड में लगभग 62000 कृषकों को लगभग 197 करोड़ रुपए उनके खाते में अंतरित होगा। कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में शासन के निर्देश अनुसार सारी तैयारियां पूर्ण करा ली गई है। विकासखंड बिल्हा में धान मंडी प्रांगण, तखतपुर में धान मंडी प्रांगण, कोटा में खेल मैदान और मस्तूरी में मंडी प्रांगण में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विकासखंड बिल्हा में कृषकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में बोनस पाने वाले कृषकों को बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन