बिलासपुर

रोड क्रॉस कर रहा बाइक सवार आया तेज रफ्तार कार की चपेट में…मौके पर हुई मौत, बिलासपुर रायपुर हाइवे पर हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर– हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर रायपुर हाइवे पर बीती रात 3 बजे के लगभग भोजपुरी टोल प्लाजा के आगे धौराभाटा के पास एक बाइक चालक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय बघेल पिता अमर दास उम्र 24 वर्ष निवासी नारायणपुर नवागांव थाना मारो जिला बेमेतरा किसी काम से बिलासपुर आया था जो वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रात 3 बजे के आसपास जब वह ग्राम धौराभाटा के पास हाइवे पर रोड क्रॉस कर रहा था

तभी तेज रफ़्तार आल्टो कार क्रमांक सीजी 10 एफ ए 1175 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसके सिर और शरीर मे गम्भीर चोंटे लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर हिर्री पुलिस द्वारा शव को बिल्हा मरच्यूरी में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन