रायगढ़

पत्नी और बच्चों से दूर रहने वाले आरोपी ने पत्नी के दूसरे पति को उतारा मौत के घाट…कुल्हाड़ी से मार कर छोड़ दिया जंगल में

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोजिया जंगल पुसलदा बांध के पास ग्राम बोजिया में रहने वाले जुगनू सारथी (50 साल) की पुरानी रंजिश पर उसके परिचित दिलसाय सारथी (50 साल) द्वारा टांगी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है । घटना को लेकर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार 24.12.2023 के रात्रि ग्राम बोजिया की रहने वाली सुकवारो बाई (50 साल) अपने दो लड़कों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 23 दिसंबर के दोपहर उसका पति जुगनू सारथी और दिलसाय सारथी (पूर्व पति) दोनों टांगी लेकर जंगल लकड़ी लेने गये थे, काफी देर बाद जुगनू सारथी घर नहीं लौटा तो दिलसाय से पूछने पर उसने जुगनू को अकेले मोटरसाइकिल में कहीं जाना बताया । 23 और 24 दिसंबर के शाम तक जुगनू को उसके घर वाले ढूंढे, पता नहीं चलने पर फिर दिलसाय से पूछे कि तुम्हारे ही साथ गया था फिर अकेले मोटरसाइकिल में कैसे गया । तब दिलसाय सारथी ने पुरानी रंजिश पर पुसलदा बांध के पास जुगनू को टांगी से मारकर हत्या करना बताया है । थाना प्रभारी छाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर जाकर शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । आरोपी दिलसाय सारथी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल हिरासत लिया गया जिससे घटना को लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर बताया कि सुकवारो बाई से उसकी शादी हुई थी । दोनों में अनबन होने पर सुकवारो तीन बच्चों को लेकर अपने मायके बोजिया आ गई और सक्ती जिले में रहने वाले जुगनू सारथी को पति बनकर मायके में रहने लगी तो अपने बच्चों से मिलने बीच-बीच में ग्राम बोजिया आता था और 20 साल से जुगनू के सुकवारो को पत्नी बनाकर रखने के कारण पत्नी और बच्चे बात नहीं करते थे जिससे जुगनू पर रंजिश रखता था और इस बार ग्राम बोजिया आने पर उसने मौका देखकर जंगल बांध के पास टांगी से जुगनू को मार कर उसकी हत्या कर दिया । पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी और घटना समय पहने आरोपी दिलसाय के कपड़े बरामद कर आरोपी दिलसाय सारथी पिता स्वर्गीय रामरतन सारथी उम्र 55 साल निवासी ग्राम खडगांव थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दादूराम सिदार, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेंद्र पाल सिंह जगत, सतीश जगत की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी