बिलासपुर

शिक्षिका के मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों के सोने चांदी की चोरी…फिर सुने मकान असुरक्षित, रहती है चोरों की नज़र

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शिक्षिका के सुने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धी विहार खमतराई का है। जहा पेशे से शिक्षिका सुधा शास्त्री 22 दिसंबर को अपने घर को ताला लगाकर अपने गृह ग्राम नगोई गई हुई थी। जहा से वह सोमवार सुबह वापस लौटी तो देखा कि मकान के मेन दरवाजा का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखी तो रूम अंदर आलमारी के लाकर को तोड़कर

उसके अंदर में रखे 06 जोड़ी कान का सोना, 02 सोने की अंगुठी, 08 जोड़ी चांदी का पायल, नगदी रकम 35 हज़ार, सोने का रूद्राक्ष वाला माला सहित बैंक लाकर की चाबी, पासबुक,एसबीआई का बांड पेपर को किसी अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है।

जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख की बताई जा रही है। मामले में सरकंडा पुलिस ने प्रार्थियां की शिकायत के बाद मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में