बिलासपुर

घर मे अकेली नाबालिग की लूटी अस्मत…फिर मौके से फरार हो गया आरोपी , 1 महीने के बाद अब पहुँचा सलाखों के पीछे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले कोनी थाना क्षेत्र निवासी परिजनों ने बीते 30 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक को नाबालिग पीड़िता के माता पिता दोनों बिलासपुर काम से गए हुए थे, वही नाबालिग पीड़िता घर मे अकेली मौजूद थी, तभी आरोपी शैलेन्द्र कुमार महार (भोई) उर्फ चिटटू उर्फ छोटू पिता राधेश्याम महार उम्र 25 वर्ष निवासी भोईपारा घुटकू उनके घर पहुँचा और नाबालिग के साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया, जब पीड़िता के माता पिता घर पहुँचे तो पीड़िता ने रोते रोते आपबीती उन्हें बताई तब परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज करते हुए सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुट गई, तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है, जिसके पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि भारत राठौर, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह आरक्षक महादेव कुजूर आरक्षक प्रकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन