बिलासपुर

निजात अभियान :- अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई जारी…माहौल बिगाड़ने वाले शराबियों पर भी कसी गई नकेल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने अगल अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर शराब बेचने और सार्वजनिक जगहों में शराब पीने वाले के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में निजात अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके आधार पर विगत दो दिनों में स्थानीय पुलिस ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, खुले मैदान में,

चौक-चौराहों पर शराब पीने वाले 41 लोगों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की। इसके साथ ही शराब का अवैध कारोबार करने वाले 14 के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस कार्यवाही में कुल 100 लीटर से ज़्यादा शराब ज़ब्त किया गया।बताया जा रहा है।

कि ज़िले में आबकारी एक्ट के तहत थाना तखतपुर में 10, थाना सिविल लाईन में 8, थाना हिर्री में 8, थाना सिटी कोतवाली में 7, थाना चकरभाटा में 7, थाना कोटा में 5, थाना सीपत में 3, थाना बिल्हा में 3, थाना मस्तूरी में 3, थाना पचपेड़ी में 3, थाना सरकंडा में 2, थाना तोरवा में 1, थाना रतनपुर में 1 निजात अभियान के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन