गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला प्रशासन की सराहनीय पहल…कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग गनेशिया को तत्काल मिला व्हील चेयर..

सुहैल आलम

गौरेला पेंड्रा मरवाही – कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के संज्ञान में आने और उनके निर्देश पर 77 प्रतिशत अस्थि बाधित लगभग 22 वर्षीय कुमारी गनेशिया को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया। पुरानी बस्ती पेंड्रा निवासी गनेशिया बचपन से ही पोलियो ग्रसित है, उसे चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी, यह जानकारी कलेक्टर के संज्ञान में आने पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फलस्वरूप सहायक संचालक समाज कल्याण जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए दिव्यांग गनेशिया के निवास का पता कर उनसे संपर्क किया और उन्हें विभागीय योजना के तहत कलेक्टर द्वारा व्हील चेयर प्रदान कराया गया। व्हीलचेयर पाकर गनेशिया की आँख खुशी से चमक उठी इसके लिए उन्होने ने कलेक्टर को तहे दिल से धन्यवाद दिया। चूंकि गनेशिया के पास दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं था इसलिए समाज कल्याण विभाग द्वारा गनेशिका को मेडिकल बोर्ड में उपस्थित कराकर उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनवाया गया। सहायक संचालक समाज कल्याण ने बताया कि गनेशिया को विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के तहत यूनिक आईडी कार्ड एवं पेंशन राशि 500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हे 10 किलो चावल भी मिल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...