बिलासपुर

राजस्व विभाग में गड़बड़ियों का हो रहा खुलासा…जांच में एक पटवारी के भ्रष्टाचार की हुई पुष्टि…विभाग ने किया निलंबित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राजस्व विभाग में मनमानी और भ्रष्टाचार की बात छुपी नही है किसी के काम के लिए खुलेआम चढ़ावा चढ़ाने की मांग होती है फिर आवेदनों पर नजरें इनायत की जाती है, वही रसूखदारों के माया के सामने राजस्व विभाग के कुछ भ्रष्ट पटवारी, तहसीलदार तक किसी भी स्तर पर उनके मनमाफिक काट छांट कर लाभ पहुँचा रहे है। ऐसे ही एक मामले में तत्कालीन सेमरताल रमतला पटवारी प्रिया द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है, मिली जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर द्वारा गठित संयुक्त जांचदल के प्रतिवेदन के आधार पर प्रिया द्विवेदी , पटवारी तहसील – बिलासपुर द्वारा पटवारी हल्का नंबर -24 ग्राम सेमरताल आश्रित ग्राम रमतला ) तहसील व जिला बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान ग्राम रमतला के भूमि खसरा नंबर 174 के बटांकनों के भू – अभिलेखीय दस्तावेजों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के

प्रविष्टि तथा कांट – छाट किये जाने जैसी गंभीर अनियमितता बरतने तथा छ 0 ग 0 सिविल सेवा ( आचरण ) नियम , 1965 के नियम 03 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में प्रिया द्विवेदी , पटवारी तहसील – बिलासपुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय , बिलासपुर में रहेगा तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी ।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन