सक्ती

जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… आपसी विवाद पर दिया था घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – आपसी विवाद के बाद युवक के उपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सक्ति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवारी बाजार के पानी टंकी के पास तीन आरोपियों ने टेमर निवासी राजू लाल उर्फ रौशन के ऊपर लाठी- डंडे से प्राणघातक हमला किया था। जिसपर सक्ति पुलिस ने नंदेली निवासी एक आरोपी राहुल लाल यादव को तत्काल गिरफ़्तार कर लिया था। जबकि मामले के दो आरोपी फरार सज्जू खान और मानव सिदार घटना करके फरार हो गए थे, जिनकी पता तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सज्जू खान के बारे में पुलिस को सुंदरगढ़ ओडिसा के एक गांव में छुपा हुआ है। जिसपर पुलिस आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर कंचनपुर निवासी सज्जू खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में थाना सक्ति के एएसआई संजय शर्मा प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे, मनोज जाना,सरजू सिदार ,हरिशंकर,आरक्षक प्रीतम सिदार,दीपक साहू, वेश जटवार, सेतराम पटेल,ज्वाला नेताम, जयनारायण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन