बिलासपुर

भेड़ पालक के घर से 15 भेड़ो की चोरी करने वाले फरार 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार… कब्जे से अर्टिगा कार जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा पुलिस ने एक भेड़ चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है जो अपनी कार में इस चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था, पूर्व में ही अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, वही इस फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिलीप कुमार पाल पिता अर्जुन पाल निवासी पेंड्रीडीह ने थाना हिर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30.10.2023 की रात करीबन 04.30 बजे दरवाजा खोलकर घर में बधे 15 नग भेड़ को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, तभी मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम चिल्हाटी के मटन दुकान वाले भेड चोरी कर लाये थे उक्त सुचना पर थाना हिर्री पुलिस द्वारा पूर्व में साबीर खान चिल्हाटी मोपका एवं मनीष पटेल तालापारा को तबल कर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक 30.10.2023 को अपने अन्य साथियो सोहेल खान, सोनू देवागन, वाहिद खान, रईस खान, करन रात्रे के साथ मनीष पटेल के कार एक्स.यू.डी. कमांक सी.जी.10 एन. 7266 एवं करन रात्रे के अर्टिका कार कमाक सी.जी.04 के. 0011 पर ग्राम पेंड्रीडीह से भेड़ो की चोरी कर ले जाकर मटन बेचने वालो के पास बिक्री करना बताये थे। प्रकरण के फरार आरोपी करन रात्रे की पतासाजी की जा रही थी जिसे आज मुखबीर सूचना पर कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर को गिरप्तार किया गया, वही घटना में प्रयुक्त अर्टिका कार कमाक सी.जी.04 के. 0011 एवं भेड़ बिक्री के बटवारे में से कुछ पैसे खा पीकर खर्च करने पश्चात बचा हुआ शेष 1000/- रुपय नगदी को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन