बिलासपुर

मकान बिक्री के नाम पर स्कूल संचालक से 40 लाख की ठगी का मामला…सरकंडा पुलिस ने दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला अपराध क्रमांक 1618/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया है। प्रार्थी अजीत शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका परिचित दिनेश प्रताप सिंह ने अप्रैल 2024 में भास्कर प्रसाद त्रिपाठी से मुलाकात कराई, जिसने खुद को एसईसीएल कोरबा में कार्यरत बताते हुए अपना मकान बिक्री के लिए प्रस्तावित किया। मकान देखने और बातचीत के बाद 26 अप्रैल 2024 को 50 रुपये के स्टाम्प पर इकरारनामा तैयार किया गया, जिसमें तीन माह के भीतर रजिस्ट्री कराने की शर्त थी। प्रार्थी ने आरोपी भास्कर त्रिपाठी को 36 लाख रुपये ऑनलाइन दिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। समय सीमा समाप्त होने के बाद भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह ने 40 लाख रुपये के लेनदेन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर ठगी कर ली। जांच में पता चला कि संबंधित मकान बैंक में बंधक था, जिसकी जानकारी छुपाकर सौदा किया गया था। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अपराध स्वीकार कराने के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन