सक्ती

मारपीट में घायल युवक की हुई मौत…पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – बीच सड़क में युवक के ऊपर प्राण घातक हमला करने वाले सभी आरोपियों को सक्ति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को सक्ति थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास टेमर निवासी रामलाल उर्फ रोशन किसी काम से जा रहा था जिसे तीन युवकों द्वारा विवाद करते हुए उसे पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वही मामले में नंदेली निवासी राहुल लाल यादव को घटना के दिन ही पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था। वही उसके बाद शुक्रवार को ओडिसा से सुज्जू खान को गिरफ्तार किया गया था। इधर शनिवार को रामलाल उर्फ रोशन कि मौत हो गई। इसके बाद घटना में शामिल बुधवारी बाजार निवासी मानव सिदार पिता पुनिराम सिदार की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी डिक्सी में छुपा हुआ है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना सक्ति के एएसआई संजय शर्मा प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे, मनोज जाना,सरजू सिदार आरक्षक प्रीतम सिदार,दीपक साहू, वेश जटवार, सेतराम पटेल,ज्वाला नेताम,टंडन, रेखा कंवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी