जांजगीर चाँपा

चाकू की नोक पर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. घर मे अकेली महिला को देखकर बनाया था अपना शिकार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – अकेली महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26.12.2023 को रात्रि में पीड़िता घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वारा महिला को अकेली पाकर जान से मार देने की धमकी देकर चाकू से प्राण घातक हमला कर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 376, 506, 307 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी को ग्राम अमरताल थाना अकलतरा से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया तो आरोपी द्वारा घटना घटित करना एवम अपना जुर्म स्वीकार किया जिससे चाकू को बरामद किया गया है। वही आरोपी नान डहरिया निवासी अमरताल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटावी, उनि बी.एन. कोसरिया आर. शेषनारायण साहू , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,