अवर्गीकृत

पल्स पोलियो अभियान के तहत बिलासपुर के सवा तीन लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, विधायक शैलेश पांडे ने की अभियान की शुरुआत

प्रवीर भट्टाचार्य

पल्स पोलियो सन्डे के साथ ज़िले के करीब तीन लाख,15 हज़ार 771 शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए करीब 1948 केंद्र बनाए गए हैं ,यहां रविवार के अलावा सोमवार और मंगलवार तक लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। रविवार को जहां सभी चिंतित अस्पतालों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को दवा की खुराक पिलाई गई तो वही आगामी दो दिनों में घर घर पहुंचकर वॉलिंटियर छूट गए बच्चों को दवा पिलाएंगे।

अभियान की शुरुआत रविवार सुबह जिला अस्पताल में हुई ,जहां कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विधायक शैलेश पांडे ने अपने हाथों से बच्चों को दवा की खुराक पिलाकर की। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अभियान की जरूरत पर अपने विचार रखें ।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर अमर सिंह, डॉक्टर मधुलिका सिंह, डॉक्टर बी आर नंदा और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे दिन भर बिलासपुर में अभियान के तहत लाखों बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जिंदगी की पिलाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,