बिलासपुर

नए साल में शांति व्यवस्था बनाने पुलिस रखेगी पैनी नज़र…गुंडे बदमाशों की लगी क्लास, किसी भी अवैधानिक कार्य से दूर रहने दी गयी समझाइश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आगामी नववर्ष को ध्यान में रखते हुए ज़िला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये दिशा निर्देश के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के कुल 138 गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब किया गया।

जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों

तथा असामाजिक तत्वों के द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया गया तथा थाने बुलाकर उन्हें किसी भी प्रकार के विधिविरुद्ध कार्य से दूर रहने की हिदायत दी गयी।

उक्त गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों में 4 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 151, एवं 110 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 107/116 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

तथा धारा 110 के तहत 02 कुल 116 बदमाश तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है एवं सभी कार्यवाहियों के तैयार इस्तगासा में बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराई गई है।

शेष गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को समझाईश देकर छोड़ा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...