बिलासपुर

कार से हो रही थी गांजे की तस्करी: सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवक सहित एक महिला को पकड़ा, एक लाख 20 हजार रुपए का गांजा जब्त..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कार में गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 12 किलो गांजा बरामद किया गया है। उक्त तस्करी में दो आरोपी सहित एक महिला को भी पुलिस ने पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की उड़ीसा कि ओर से एक कार में गांजे कि तस्करी की जा रही है। जिसपर पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 10 जेड 4100 को सैदा चौक में पकड़ा। जिसमे घुटकू निवासी इदरीश मोहम्मद,लालपुर निवासी मोनू चौधरी उर्फ विनोद चौधरी,सैदा निवासी सुलक्षणा पाण्डेय बैठे हुए थे। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो बोरी में 12 किलो गांजा मिला। जिसके साथ दो मोबाइल जब्त पर सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि हेमंत आदित्य, सउनि जीवन साहू, आरक्षक कलेश्वर यादव, संजय बंजारे, पंकज यादव, पवन सिंह, रूपेश कौशिक, मालिक राम साहू महिला आरक्षक सुनीता ध्रुवे एवं समस्त थाना स्टाफ की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन