रतनपुर

हिट एंड रन के नए कानून का असर…विरोध में उतरे ट्रक और बस चालक, हाइवे पर लगा जाम….आवश्यक आपूर्ति सेवाएं भी ठप्प

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – हिट एंड रन के मामले में चालकों पर भारी भरकम जुर्माने के साथ ही 10 साल तक कि कठोर कारावास की सजा का प्रावधान नए बिल में किया गया है, केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है पूरे देश मे इस बिल के विरोध में चालक उतर गए है जो अब ड्राइवरी का काम छोड़ने मजबूर होने की बात कह रहे है जिससे बेरोजगारी और उनके परिवारों का जीवन यापन चिंता का विषय बन गया है, सोमवार को 1 जनवरी से इस विरोध प्रदर्शन के तहत हाइवे पर ट्रक चालकों ने हड़ताल की शुरुआत कर दी है, जिससे सड़को पर वाहनों की कतार लग गई है और बड़े वाहनों के पहिये थम गए है,

रतनपुर हाइवे पर सड़क पर उतरे ट्रक चालक..

नए कानून में सड़क हादसा होने पर आरोपी वाहन चालक को दस साल की सजा और लाखों रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। चालक नए कानून का लगातार विरोध कर रहे हैं। सुबह से ही चालकों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने वाहन खड़ी कर दीं और विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने कहा कि वह रोजाना करीब 400 रुपये कमाते हैं। यदि हादसे में इस तरह से जुर्माना और सजा होगी तो परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा। जुर्माने की राशि कहां से देंगे। इसलिए ऐसा कानून न लाया जाए। दूसरी ओर ट्रक चालक वाहनों को खड़ा कर हड़ताल पर चले गए और प्रदर्शन कर कानून न लाने की मांग कर रहे है।

चालको की तकलीफ़…

सरकार ने जो कानून बनाया है, उनमें दुर्घटना होने पर दस साल की सजा और लाखों रुपये जुर्माने का प्रावधान है। रुपये हम कहां से देंगे?। इतने रुपये हमारे पास होते तो हम वाहन ही क्यों चलाते। सरकार इस कानून को वापस ले।….हम गरीब लोग रुपये कहां से देंगे और दस साल जेल में रहेंगे तो परिवार की देखभाल कौन करेगा। जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेगी। तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे…ट्रक ड्राइवर पहले से ही परेशान हैं। किसी तरह परिवार को पाल रहे हैं। अब हम चालक का काम छोड़कर और कौन सा काम करें। हमारे पास दूसरा काम करने के लिए रुपये भी नहीं हैं। दुर्घटना होने पर ड्राइवर को सजा हो गई तो परिवार का क्या होगा?। बच्चों का पालन कैसे होगा?। यह कई सवाल ऐसे हैं, जिसका जवाब किसी के पास नहीं है। ऐसे में सरकार इस तरह के कानून को लाने से बचे।

नए साल के जश्न में आई रुकावट


ग़ौरतलब है कि नए साल के जश्न में भारी वाहनों के हड़ताल से परेशानी हो रही है सड़के बंद हो गई है तो कई जगह जाम की स्थिति है क्योंकि चालक वाहनों को सड़कों पर खड़ी कर हड़ताल पर चले गए है इससे नए साल पर इधर उधर घूमने जाने वाले लोगों को सुबह से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों...