बिलासपुर

भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी…हितग्राहियों का करें सहयोग, फायदा उठाने की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई, किसान से कमीशन मांगने वाला बैंक कर्मचारी निलंबित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान बोनस की राशि आहरण में किसानों से कमिशन मांगे जाने पर सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक सह शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा आज निलंबन आदेश जारी किया गया। मामला जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की करगीरोड शाखा का है। शाखा के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी शाखा प्रबंधक हरिश कुमार वर्मा के विरूद्ध किसानों ने कमीशन मांगे जाने एवं नहीं दिये जाने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। कलेक्टर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई। जिसके कारण पर्चवेक्षक हरिश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बैंक कर्मचारी सेवा (नियोजन, निबंधन और उनकी कार्यस्थिति) नियंम 1982 की प्रावधानों के अनुसार उन्हें निलंबित किया गया है।

श्री वर्मा का समस्त प्रभार बैंक के सहायक लेखापाल शरद कुमार कौशिक को सौंपा गया है। हरिश वर्मा को निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय सरकण्डा शाखा नियत किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि विगत 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खातों में लंबित बोनस भुगतान की राशि जारी किये हैं। किसानों द्वारा बैंक पहुंचकर राशि निकाली जा रही हैं। ऐसे मौकों पर किसानों को सहयोग करने के बजाय सहकारी बैंक अधिकारी नाजायज फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर ने ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत सही पाई गई तो विभागीय सख्त कार्रवाई के साथ ही थानों में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई जायेगी। धान खरीदी, बोनस भुगतान सहित किसानों एवं गरीबों से जुड़े सभी मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन