बिलासपुर

ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, रविवार से था लापता, सड़क किनारे मिली कार और जंगल के भीतर लाश….सिरगिट्टी पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर– मंगलवार को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फ़दहाखार के पास बाईपास रोड में सड़क किनारे एक कार लावारिस खड़ी हुई मिली है, वही कार से लगभग 2- 3 सौ मीटर जंगल के भीतर ठेकेदार की लाश पड़ी मिली है। मामले में सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लाश ठेकेदार टॉम मैथ्यू उम्र 59 वर्ष की है, जो रविवार से लापता था, मामले में मुलमुला थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज है। मृतक टॉम मैथ्यू लाफार्ज कंपनी में ठेकेदार था, जो बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के जेपी पार्क में रहता था, वही मुलमुला थाना क्षेत्र में भी उसका क्वाटर था, लिहाजा उसका बिलासपुर आना जाना लगा रहता था।

रविवार को मृतक अचानक ही मुलमुला थाना क्षेत्र के घर से कार क्रमांक सीजी 10 ए एस 0304 से निकला था, जिसके बाद से ही वह गायब था। मंगलवार को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में ठेकेदार की लाश और कार दोनों मिली है। जहाँ ठेकेदार की गला रेतकर हत्या होना प्रथम दृष्टया पाया गया है। फ़िलहाल पुलिस लाश और कार को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है। वही कॉल डिटेल सहित अन्य सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि इस हत्या के मामले में असल आरोपी और वजह का खुलासा हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...