बिलासपुर

ट्रेन के माध्यम अब भी जारी है गाँजे की अवैध तस्करी…फिर एक आरोपी से 10 किलोग्राम गाँजा जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेनों के जरिए अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वालों पर लगातार जीआरपी एंटी क्राइम की टीम धर पकड़ कार्यवाही कर रही है और नशे के इस चैन को तोड़ने अपराधियों को सलाखों के पीछे भी धकेल रही है। लेकिन टीम की कार्यवाही का असर अपराधियों में बिल्कुल भी नहीं है। कुछ ऐसा ही वाक्या बुधवार को भी हुआ जब जीआरपी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी उड़ीसा से बिलासपुर में भारी मात्रा में अवैध गांजे की तस्करी करने ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही टीम ने प्लेटफार्म नंबर 3 से चेकिंग के दौरान आरोपी संतोष मेहर उर्फ बबलू को अपने कब्जे में लेकर सघन तलाशी ली। जिसके कब्जे से जीआरपी ने 10 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट