मस्तूरी

विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत शिविर का आयोजन..बड़ी संख्या में जुटे लाभार्थी

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएमजनमन) योजनांतर्गत सरकार की योजनाओं को विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों तक सीधे लाभ पहुचाने हेतु एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम जेवरा में निवासरत बिरहोर जनजातियों के लिए एवं अन्य वर्ग के लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी एवं लाभ देने हेतु विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 02.01.2024 को किया गया। इस शिविर का उदेश्य छुटे हुये लोगों का आधार कार्ड बनाना, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाना हैं।

मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभांवित हितग्राहियों से योजनाओं के तहत उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व लाभों की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही शिविर में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आये वेन-रथ का स्वागत समिति/पंचायत सचिव द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में 25 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 745 लोगों का टीबी जांच, 296 लोगों को शुगर जांच एवं 238 लोगों को सिकलसेल जांच किया गया। विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग 26956 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी, राजवर्धन कौशिक मंडल अध्यक्ष भाजपा, मदनलाल पाटनवार, रमन गिरी गोस्वामी, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, तथा भूपेन्द्र देवांगन, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य विभाग), अमितेश्र टेंगवार, आरएमए, प्रखर मिश्रा, हीरालाल यादव, बीसी मितानिन कार्यक्रम, गिरधारी सोनी, राजेश साहू, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, मीना बंजारा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, जितेन्द्र साहू एवं सरिता टेंगवार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानिनगण एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,