प्रशासनिक

पंचायत चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे नाम

डेस्क

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019 हेतु 1 जनवरी 2019 के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार 8 अगस्त को रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत की नियुक्ति कर दी गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त तक प्रारंभिक प्रारूप मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) तैयार करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण (आधार पत्रक तैयार करने वाले कर्मचारी तथा दावे आपत्ति प्राप्त करने वाले प्राधिकृत कर्मचारी), 16 अगस्त तक भारत निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2019 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना और जनपद पंचायतवार भागों में बांटना, 19 अगस्त तक जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना, 22 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली से सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान तथा सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संशोधन करना, 7 सितंबर तक प्रारंभिक मतदाता सूची की आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ आॅनलाईन साॅफ्टवेयर के माध्यम से तैयार कराना एवं मुद्रण कराना एवं जांच कराना, 9 सितंबर तक चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनों प्रति में हस्ताक्षर करना। पीडीएफ सहित दोनों प्रति (मतदाता सूची) जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना, 16 सितंबर तक जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतवार प्रारंभिक सूची अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौंपना, 26 सितंबर तक जनपद पंचायतवार मुद्रित मतदाता सूचियां प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना, 27 सितंबर तक मतदाता सूचियां प्रकाशन के संबंध में सूचना भेजना, 27 सितंबर तक मतदाता सूचियों के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूआत, 5 अक्टूबर 3 बजे तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि, 15 अक्टूबर को प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि, 21 अक्टूबर को दावे एवं आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने एवं अपील अधिकारी द्वारा निराकरण की अंतिम तिथि, 26 अक्टूबर को ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तैयार करना, 31 अक्टूबर को अनुपूरक सूचियों का पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना, 4 नवंबर को अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जाना तथा 11 नवंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम