बिलासपुर

गैस केवाईसी के लिए गूगल से नंबर निकालना पड़ा भारी…प्रार्थी के खाते से पार हुए 5 लाख रुपए, साइबर ठगी का एक और मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गैस केवाईसी के लिए एक बुजुर्ग को गूगल से गैस कंपनी का नंबर निकालना भारी पड़ गया है, क्योकि जो नंबर उन्हें गूगल से मिला वह गैस कंपनी का नही बल्कि शातिर साइबर ठगों का था, जिन्होंने कॉल कर उन्हें अपनी जाल में फंसा बैंक डिटेल ले लिए और बैंक एकाउंट से 4 लाख 99 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। मामले में प्रार्थी ने इस ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार गोड़पारा निवासी अशोक गुलहरे ने गैस केवाईसी के लिए एचपी गैस एजेंसी कॉल किया लेकिन कोई रिस्पांस नही मिलने पर उन्होने गूगल से हेड ऑफ का नम्बर निकाला और कॉल किया, लेकिन वह नंबर फर्जी निकला और वह शातिर ठगों के जाल में फंस गए जिन्होंने प्रार्थी से केवाईसी के नाम पर बैंक डिटेल जैसे एटीएम, बैंक पासबुक की फोटो लेकर उन्हें एक एप्प डाउनलोड करा बैंक एकाउंट से 4 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने बैंक पहुँचकर अपना एकाउंट ब्लॉक कराया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, मामले में उन्होंने साइबर सेल और सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन