बिलासपुर

अमानत में ख़यानत का मामला..किराए में कार लेकर बेंच दी किसी और को…प्रार्थी ने दर्ज कराई शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंथली किराए पर गाड़ी लेकर उसे किसी और को बेचने का मामला सामने आया है। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा निवासी अंजनी मिश्रा ने बताया कि उनकी सास शांती मिश्रा के नाम पर स्विफ्ट डिजायर CG 10 BF 4115 कार थी। जिसे प्रार्थी के पति संजीव मिश्रा जिनके इलाज में महीने का करीब 50 हजार खर्चा होता है। जिसके लिए उन्होंने अपनी कार को 29/7/2023 में सरकंडा निवासी पवन खत्री को एग्रीमेंट कर मंथली किराए पर दिया था। जिसे आरोपी पवन खत्री द्वारा आकाश मिश्रा को फर्जी सिग्नेचर कर बेच दिया था। यही नहीं आरोपी ने शातिर दिमाग लगाकर प्रार्थी शांती मिश्रा के बैंक खाते में 3 लाख रुपए दूसरे एकाउंट से ट्रान्सफर करा दिए और कहा कि उक्त पैसे गलती से आपके एकाउंट में चले गए है। जिसमे से 27 हजार किराया काटकर बाकि पैसे वापस ले लिया। इन सबके बाद जब प्रार्थियां को आरोपी पर शक हुआ तो उन्होने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कि तो पूरा मामला सामने आया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। वहीं मामले में सरकंडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन