बिलासपुर

डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी बने कोटा एसडीएम, प्रमोद कुमार पटेल को मस्तूरी तहसीलदार की कमान, दर्जनभर तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल,देखिए लिस्ट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किए हैं। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी को कोटा राजस्व अनुविभाग का एसडीएम बनाया गया है। फिलहाल वे मस्तुरी जनपद पंचायत में सीईओ के प्रभार में थे। कोटा के वर्तमान एसडीएम अमित सिन्हा को जिला मुख्यालय वापस बुला लिया गया है।

तहसीलदारों के फेरबदल के तहत अब शिल्पा भगत तहसीलदार सकरी को नजूल तहसीलदार बिलासपुर, अश्वनी कंवर तहसीलदार बिल्हा को तहसीलदार सकरी, लखेश्वर प्रसाद किरण तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बिल्हा, गरिमा ठाकुर नजूल तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार रतनपुर, अभिषेक राठौर तहसीलदार मस्तुरी को तहसीलदार बोदरी, प्रमोद कुमार पटेल तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तुरी, प्रकाशचंद साहू अतिरिक्त तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बेलतरा,

कृष्णमूर्ति दीवान नायब तहसीलदार सीपत को नायब तहसीलदार बिल्हा, देशराम कुर्रे नायब तहसीलदार बिल्हा को नायब तहसीलदार सीपत, लीलाधर चन्द्रा नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार सकरी, श्रद्धासिंह नायब तहसीलदार रतनपुर को नायब तहसीलदार गनियारी तथा प्रियंका कुशवाहा नायब तहसीलदार कोटा को नायब तहसीलदार रतनपुर को प्रभार सौंपा गया है। तत्काल प्रभाव से सभी को नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन