पचपेड़ी

रविवार को घर से गायब युवक की खेत मे मिली लाश, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम रैल्हा निवासी राहुल कौशले पिता संत कौशले उम्र 18 वर्ष की सोमवार को गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर खेतों के बीच में लाश मिली है।वही मौके पर जहरीली पदार्थ की खाली शीशी भी मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या की होगी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर गाँव के कुछ ग्रामीण लकड़ी तोड़ने खेत तरफ गए हुए थे।

तभी उन लोगो की नजर खेत के पास मृत अवस्था मे पड़े एक युवक की लाश पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव के अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। अन्य ग्रामीणों ने मृतक की पहचान राहुल कौशले पिता संत कौशले की रूप में की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक रविवार घर से निकला था।

जिसकी सोमवार को लाश मिली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौप आगे की जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन