मस्तूरी

किसान के नाम पर किसी और ने ले लिया लोन, बैंक प्रबंधन शक के घेरे में…..फिर भी नही हो रहा अपराध दर्ज

डेस्क

मस्तूरी- छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की चिल्हाटी शाखा से किसी और किसान के नाम पर लोन निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमे प्रार्थी किसान की के कागजात का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है। मामले में पीड़ित किसान ने चिल्हाटी शाखा प्रबंधक एम एल पोर्ते पर मिली भगत कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी तब लगी जब वह ऋण से खाद और बीज लेने सोसाइटी पहुँचा, जहाँ उसे पता चला कि उसकी जमीन के नाम पर लोन निकाला गया है, जिस वजह से उसे और ऋण नही दिया जाएगा।

मामले की जानकारी लगते ही गोंडाहीह निवासी प्रार्थी किसान चेतनराम रात्रे ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ पचपेड़ी थाने में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने शिकायत की गई है, बावजूद इसके अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नही की गई है। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला है कि लोन वर्ष 2015 में निकाला गया है, लेकिन अब तक उसकी वसूली के लिए किसान को नोटिस जारी नही किया गया, जिससे साफ है कि चिल्हाटी शाखा प्रबंधक की भूमिका इसमें संदिग्ध है। जिसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई भी नही हुई है, इस घटना से पीड़ित किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है, जो लगातार इस धोखाधड़ी की शिकायत कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी