बिलासपुर

बिलासपुर – शिविरों में शिथिलता पर 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस….कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के अंतर्गत अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। इनमें सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, लीड बैंक मैनेजर ओरांव तथा जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे शामिल हैं। कलेक्टर ने इन योजनाओं के अंतर्गत लग रहे शिविरों में पहुंचे लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी ने किसी योजना से अनिवार्य रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मिशन मोड पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए काम करने को कहा है। हर योजना के तहत बचे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर सेचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ... बिलासपुर: सफाई कर्मचारी से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप....बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित 2... किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज