रतनपुर

माँ महामाया के दरबार पहुँची सिने स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा….माता के दर्शन कर की पूजा अर्चना और लिया आशीर्वाद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – विश्वप्रसिद्ध मां महामाया मंदिर रतनपुर में सभी अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं, जहाँ कुछ दिनों पूर्व देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुँची थी और दर्शन लाभ लिया था, आज इसी क्रम में भक्त के रूप में एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा शुक्रवार सुबह 11 ,30 बजे रतनपुर में विराजमान मां महामाया के दर्शन को पहुंची थी। जहाँ उन्होंने मां महामाया के दर पर शीश नवाए और फिर पूजा करने के बाद मनोकामना मांगी।

गोविंदा अपनी पत्नी के साथ निजी कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे है, इसी दौरान आज सुबह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रतनपुर पहुँची जहाँ मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मां महामाया की तस्वीर, चुनरी,श्रीफल देकर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह प्रतिवर्ष माँ वैष्णोदेवी मंदिर दर्शन के लिए जाती है, उनकी माता के प्रति गहरी आस्था है यही वजह है कि उन्हें जैसे ही बिलासपुर पहुँचने पर सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया देवी के बारे में पता चला वह दर्शन करने यहाँ पहुँच गई, जहाँ आकर उन्हें अद्भुत सकून और शांति का अनुभव हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन