बिलासपुर

लाखों की चोरी का हुआ खुलासा…4 लाख से अधिक रकम बरामद, माँ बेटे हुए गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– हिन्दुजा ट्रेडर्स के संचालक के घर में हुई चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी सहित पैसा छुपाने वाले महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चार लाख रुपए और एक मोबाइल जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टुबर को व्यापार विहार स्थित हिन्दुजा ट्रेडर्स के दुकान संचालक के घर में 7 लाख रूपये और एक नग मोबाईल की चोरी हुई थी। जिसकी जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही थी। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि मिनीमाता नगर तालापारा निवासी
आकाश डहरिया जो की कुली कबाडी का कार्य करता है जो अपने पारिवारिका कार्य में लगातार अधिक रूपये खर्च कर था। जिससे पुलिस को उसपर संदेह हुआ और उन्होंने युवक को पकड़ कर पूछताछ शुरू की जिसमें पता चला कि आरोपी
लोहे का पाईप चोरी करने के लिए पडोस के घर में घुस गया था वहां व्यक्ति होने से वहां से कूदकर दिवाल के सहारे सुरेश हिदूजा के घर में प्रवेश किया जिसके घर के उपर एक कमरे में ताला लगा हुआ था जिसे लोहे की आरी की मदद से काट कर कमरा अंदर प्रवेश किया।

जहां दो कमरा को चेक करने पर कुछ नही मिला। तो वह अंदर के बेडरूम के पलंग के गददा को उठाकर देखा तो एक बैग में रखे 90,000 रूपये और दुसरे कमरे में लगभग करीब 6,10,000 कुल मिलाकर 7 लाख नगद और एक मोबाईल फोन था। जिसपर वह हाथ साफ कर मौके से फरार हो गया। वही आरोपी ने उक्त रकम को अपनी मां शांति डहरिया को दे दिया। जिसके बाद उन्होंने मिनी माता नगर में एक जमीन खरीदने का पक्का सौदा कर एडवांस दे दिया। इधर मामले में पुलिस ने जब आरोपी के घर में दबिश दी तो वहा उन्होंने चार लाख तीन हजार रूपये और एक नग मोबाईल मिला। जिसे जब्त कर उन्होने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य उप निरी भावेश शेंण्डे, प्रधान आरक्षक हरवेन्द्र खुटे आरक्षक अविनाश कश्यप सोनू पाल पुनीराम खाडे नितेश खरे एसीसीयु प्रभारी कृष्णा साहू प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, बलबीर सिंह आरक्षक तरूण केशरवानी एवं निखिल राव जादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन