कोरबा

सोशल साइट पर दोस्ती फिर प्रेमजाल में फंसाकर युवती को बनाया दुष्कर्म का शिकार…. अब मुकरा शादी के वादे से

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – सोशल साइट्स में दोस्ती कर युवती को बुलाया मिलने फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुण्डा निवासी समीर भारद्वाज ने इस्ट्राग्राम पर युवती से दोस्ती की। फिर काफी दिनों बाद उसे अपने प्रेमजाल में फसाकर 7 मई 2023 को मिलने बुलाया। जिसके बाद उसे घर छोड़ने जाने के नाम पर कुछ नशीले पदार्थ को पिलाकर लबेद के जंगल में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद से ही युवती लगातार आरोपी युवक को शादी के लिए दबाव बनाती रही। जिसपर युवक जल्द ही शादी करने का वादा करता रहा। कुछ समय बाद युवक अपने वादे से मुकर गया। जिसपर युवती ने मामले की शिकायत उरगा थाने में दर्ज कराई थी। जहा मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी, सउनि अनिल खाण्डे, आर 52 नितेश तिवारी, आर. 103 विरेन्द्र अनंत, आर. 558 कौशल महिलांगे, आर 463 नरेश टाण्डेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...