कांकेर

मॉड्यूलर किचन का डीलरशिप दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों को लेता था अपने झांसे में..

भुवनेश्वर बंजारे

कांकेर– मॉड्यूलर किचन की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कांकेर थाने में प्रार्थी आमापारा निवासी अजय गांधी ने शिकायत दर्ज कराई थी। कि सोशल साइट्स के माध्यम से आरोपी यशवंत सिन्हा से उनकी मॉड्यूलर किचन की फ्रेंचाइजी देने के लिए बात हुआ थी। जिसपर फरवरी माह 2021 में आरोपी द्वारा मॉड्यूलर किचन की फ्रेंचाइजी देने के लिए 5 लाख रुपए में सौदा हुआ था। जिसके तहत प्रार्थी ने आरोपी यशवंत सिन्हा को पैसे का भुगतान भी कर दिया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी रायपुर निवासी आरोपी यशवंत सिन्हा द्वारा ना तो मॉड्यूलर किचन का सामान भेजा गया और ना ही पैसे वापस भेजा गया। वही प्रार्थी से संपर्क भी तोड़ दिया। जिससे प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। तब जाकर उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बार कांकेर पुलिस ने आरोपी यशवंत सिन्हा की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच उसके ठिकाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी यशवंत सिन्हा को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पुलिस की जांच में पता चला की आरोपी के खिलाफ बसंतपुर राजनांदगांव के बसंतपुर और कोतवाली थाने में भी 420 का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...