सीपत

शासकीय जमीन पर कब्जा हटाने पहुँचे सरपंच पति और ग्रामीणों पर हमला….आरोपी परिवार के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

उदय सिंह

सीपत – जमीन बेदखली के मामले में सरपंच पति के साथ गांव के ही एक कथित परिवार के लोगो द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडी का है। जहा ग्राम गुडी में बाजार के लिए प्रस्तावित स्थान प.ह.न. 05 खसरा नं. 402/1,402/2 पर अवैध कब्जा गांव के ही संतोष कुमार द्वारा किया गया है। जिसको लेकर पंचायत द्वारा न्यायालय से आदेश उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कब्जा हटाया गया था।

उसके बाद भी संतोष कुमार उक्त जमीन पर बास बल्ली लगाकर पुन कब्जा कर लिया। इस दौरान बुधवार को बाजार लगाने गांव के लोग उक्त कब्जे को हटाने लगे तो संतोष सूर्यवंशी , अनिता सूर्यवंशी , कृष्णा कुमार सहित अन्य परिवार के लोगो द्वारा गांव के सरपंच पति दुर्गा साहू सहित अन्य ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें गम्भीर चोट आई है। इधर इस पूरे मामले में गांव के ग्रामीण ने सीपत थाने का देर शाम घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला गरमाता देख सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...